फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुचेतगढ़ बार्डर से बीएसएफ ने किया पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2017 08:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
भारत-पाक के सुचेतगढ़ बार्डर के पास मंगलवार सुबह को भारतीय जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए पाक नागरिक के पास से कुछ पाकिस्तानी नोट भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज सुबह सुचेतगढ़ बार्डर के निकट एक व्यकि्त को भारतीय सीमा के अन्दर देखा, जवानों ने जब उस युवक से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह पाक का नागरिक है। जिसके बाद उसे हिरासत में  ले लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक कि पहचान मोहम्मद राजा अली के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से 370 रुपये कि पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद हुई है। दोपहर दो बजे के करीब पकडे़ पाक नागरिक को सीमा सुरक्षाबलों ने पाक रेंजर्स को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Jammu and Kashmir: Pakistani national apprehended by BSF in Suchetgarh sector; Pak currency recovered. — ANI (@ANI) October 17, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें