जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के निकट से शुक्रवार को बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। उससे पाकिस्तान की मुद्रा भी बरामद हुई।
रक्षा सूत्रों के अनुसार रामगढ़ सेक्टर की भारत-पाक सीमा के अग्रिम पोस्ट बल्लड पर तैनात बीएसएफ की 176वीं वाहिनी के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते समय एक पाकिस्तानी को पकड़ा है।
तलाशी के दौरान उससे 12000 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। उसकी पहचान अशरफ (60) निवासी बोई, तहसील शकरगढ़, पुलिस स्टेशन लेसर, जिला नारोवाल पाकिस्तान के रूप में हुई है। बीएसएफ के जवान अभी उससे पूछताछ कर रहे हैं।