फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक और चैनल पर बाबा अमरनाथ की आरती का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच देश विदेश के भक्तों के लिए बाबा बर्फानी के दर्शनों को सरल बनाया जा रहा है। इस कड़ी में अब रिलायंस जियो ने श्री अमरनाथ जी से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियोटीवी पर श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड नाम से एक नया चैनल शुरू किया है। पवित्र गुफा में हिमलिंग के समक्ष होने वाली प्रात: और सायंकाल की विशेष आरती को जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन

शिवभक्त अब वीडियो कान्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट के माध्यम से लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकते हैं। जियोमीट पर भक्तों को वर्चुअल आध्यात्मिक माहौल मिलेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुजारी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा व हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के नाम और गोत्र के उच्चारण के साथ की जाएगी। मंत्रोच्चारण के साथ होने वाली वर्चुअल पूजा से भक्तों को पवित्र गुफा में रहने जैसा माहौल मिलेगा। वर्चुअल लाइव पूजा को श्राइन बोर्ड की वेबसाइट और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकता है। बुकिंग प्रक्रिया के बाद भक्तों को जियोमीट एप पर लिंक भेजा जाएगा और वे अपने निर्धारित बुकिंग समयानुसार इसमें शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें