जम्मू-कश्मीर में आतंक का दामन थामने वाला एक और युवा ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आया है। पुलवामा के द्रबगाम का दानिश रशीद भट हिज्ब में शामिल हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक दानिश को आतंकी बने अभी एक महीने से भी का कम समय हुआ है।पुलिस के अनुसार इसका किसी भी आतंकी गतिविधियों में नाम नहीं है। पुलिस का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर के इस युवा को वापस लाने में परिवार वालों की अपील कारगर रही।
ऐसे कदमों का स्वागत है। पुलिस ने युवा की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। साथ ही बेहतर भविष्य के लिए हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि जब से फुटबालर से आतंकी बने माजिद खान जब से अपनी मां की पुकार सुनकर वापस लौटा है।
उसके बाद कई अन्य आतंकी हिंसा को छोड़ मुख्यधारा में वापस आए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस पी वैद ने भी आतंकियों से हथियार छोड़ने की भावुक अपील कर चुके हैं।