फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बर्फीले तूफान में लापता एक जवान का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

Sun, 17 Dec 2017 08:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
शहीद जवान - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के नौगाम और गुरेज सेक्टर में एलओसी पर हिमस्खलन के दौरान लापता सेना के पांच जवानों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। इनकी शिनाख्त सांबा जिले के पहाड़ी गांव बडला दियोन निवासी 20 डोगरा रेजीमेंट के जवान कौशल सिंह के रूप में हुई है। शेष चार जवानों की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन


सांबा जिले के पहाड़ी गांव बडला दियोन निवासी चूनी सिंह के 21 वर्षीय बेटे कौशल सिंह के शहीद होने की सूचना से गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्य कौशल सिंह के सकुशल लौटने की आस लगाए थे। लेकिन, उसके शहीद होने की सूचना ने माहौल को गम में बदल दिया।

रविवार शाम को शहीद कौशल सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव वडला दियोन में पहुंचा। शव देखते ही लोगों की आंखें भर आईं। कौशल शहादत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। हर चेहरा उदास था। शाम ढलने के चलते कौशल का अंतिम संस्कार अब सोमवार को किया जाएगा। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के दो जवान सोमवार देर रात को हिमस्खलन के चलते लापता हो गए। इनमें सांबा का जवान कौशल सिंह भी थे। मंगलवार तड़के सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान उस समय लापता हुए जब बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बकोत्रे इलाके में स्थित नानी पोस्ट पर हिमस्खलन की घटना घटी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें