फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttacks: एक और सैनिक ने तोड़ा दम, 18 हुई शहीद जवानों की संख्या

Mon, 19 Sep 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
uri - फोटो : PTI
विज्ञापन
उड़ी हमले में घायल हुए एक और जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही हमले में शहीद हुए जवानों की कुल संख्या 18 हो गई है । 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाले सिपाही के.विकास जनार्दन कल उड़ी में आतंकी हमले में घायल हुए थे । विकास को कल सेना के 92 बेस कैंप अस्पताल में दाखिल किया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उन्हे दिल्ली शिफ्ट किया गया था । दिल्ली के आरआऱ अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी विकास को नहीं बचाया जा सका ।



 
विज्ञापन

#Uriattack सेना के इन जवानों ने दी शहादत

uri - फोटो : Amar Ujala
इन जवानों ने दी शहादत

1- सुखबीर करनैल सिंह निवासी बिश्नाह, जम्मू
2- हवलदार रवि पॉल निवासी सांबा- जम्मू
3- सिपाही राकेश सिंह निवासी बड़जा, कैमूर-बिहार
4- सिपाही जावरा मुंडा निवासी खूंटी, मिराल-झारखण्ड
5- सिपाही नैमन कूजूर निवासी गुमला, चैनपुर झारखण्ड
6- सिपाही उके जानराव, नंदगांव, अमरावती- महाराष्ट्र 
7- हवलदार एनएस रावत निवासी राजसमंड, राजवा- राजस्थान 
8- सिपाही गणेश शंकर निवासी घूरापल्ली, संत कबीर नगर-उ.प्र.
9- नायक एसके विद्यार्थी निवासी बोकनारी, गया -बिहार 
10- सिपाही बिस्वजीत घोराई निवासी दक्षिणी 24 परगना, बंगाल
11- लांस नायक जी शंकर निवासी जाशी, सतारा- महाराष्ट्र
12- सिपाही जी दलाई निवासी निवासी जमुना बलिया,हावड़ा- बंगाल
13- लांस नायक आरके यादव निवासी बलिया, उ.प्र.
14- सिपाही हरिंदर यादव निवासी गाजीपुर, उ.प्र.
15- सिपाही टीएस सोमनाथ निवासी खदानगली नासिक, महाराष्ट्र
16- हवलदार अशोक कुमार सिंह निवासी रकटू टोला भोजपुर, बिहार
17- सिपाही राजेश कुमार सिंह निवासी जौनपुर, उ.प्र.
18- सिपाही के. विकास जनार्दन निवासी यवतमाल, महाराष्ट्र 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें