फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी को जीवित पकड़ लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बारामुला के राफियाबाद में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार आतंकी मारे गए और एक आतंकी को जीवित पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि ये आतंकी भी लश्कर-तैयबा का सदस्य हो सकता है।
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आतंकी की पहचान 22 वर्षीय सज्जाद अहमद के नाम से हुई है। सज्जाद से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बलुचिस्तान का रहने वाला है और वह पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के रास्ते भारत में घुसा था। उल्लेखनीय है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने इसी महीने पाकिस्तान के आतंकी नावेद उस्मान को जीवित पकड़ लिया था।

नावेद और उसके एक साथी ने 5 अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई थी और 11 घायल हो गए थे। नावेद ने पूछताछ में बताया था कि वह पाकिस्तान के शहर फैसलाबाद का रहने वाला है। 26/11 के मुंबई हमलों के बाद जीवित पकड़ा जाने वाला नावेद दूसरा आतंकी था। उन हमलों में आमिर अजमल कसाब को जीवित पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी दे दी गई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

एनआईए के कब्जे में है नावेद उस्मान

उधमपुर हमले में पकड़ा गया आतंकी नावेद उस्मान फिलहाल एनआईए के कब्जे में है। पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत प्रस्तावित थी।

माना जा रहा था कि भारत सरकार ने उस बातचीत में नावेद का मुद्दा उठाने की तैयार कर ली थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि एनएसए स्तर की बातचीत में पाकिस्तान से केवल आतंकवाद पर ही बात होगी और नावेद को पेश किया जाएगा।

हालांकि पाकिस्तान ने एनएसए स्तर की बातचीत रद्द कर दी और मामला आगे नहीं बढ़ पाया। इसके साथ ही दुनिया के सामने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करने का भारत का मंसूबा अधूरा ही रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें