दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले करीब 20 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए दो आतंकवादियों में से एक आतंकी वो भी शामिल है जिसका नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 आतंकवादियों की एक सूची में शामिल था जोकि घाटी में सक्रीय थे और पाकिस्तानी आतंकवादियों को सहयोग देने में शामिल रहे हैं।
पुलिस के एक अधिकारी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की शिनाख्त कच्चीपोरा पुलवामा के हारिस नज़ीर के तौर पर हुई है जोकि ‘ सी केटेगरी’ का आतंकवादी है।
उन्होंने बताया कि हरीश लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित रहा है और 24 जून, 2023 में आतंकवादी पन्नों में शामिल हुआ था। और इसका नाम उन 14 आतंकवादियों में शामिल था जिसकी सूची पहलगाम हमले के बाद जारी की गई थी। जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।