फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: शोपियां गोलीबारी में एक और घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 31 Jan 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुई फायरिंग में मारे गए लोगों की संख्या अब बढ़ कर तीन हो गई। आज सुबह स्कीम्स श्रीनगर में भर्ती एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 जनवरी को सेना सेना के  वाहन पर भारी पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सेना को फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस दौरान भीड़ द्वारा पथराव में सेना के सात जवान भी घायल हो गए थे जबकि सेना के 11 वाहनों को नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

डिवकाम कश्मीर बसीर अहमद खान ने डीसी शोपियां को दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। घटना के बारे में सैन्य प्रवक्ता का कहना था कि भीड़ द्वारा एक जेसीओ को पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश (लीचिंग ) की। इससे बचाने के लिए आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन


शाम तीन बजे जिले के गनावपोरा इलाके में सेना के  काफिले को 100-120 पत्थरबाजों की भीड़ ने घेर लिया और भारी पथराव किया। इसके साथ ही भीड़ काफिले की चार गाड़ियों को घेर कर भीड़ ने नुकसान पहुंचाया। उसमें आग लगाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

डेडलाइन से पूर्व जांच संपन्न होने की उम्मीद : डीसी शोपियां

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना की फायरिंग में मारे गए दो युवकों के मामले में मजिस्ट्रेट जांच को लेकर डीसी ने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित समय से पहले पूरी होने की उम्मीद है।

शोपियां के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद एजाज ने कहा कि प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। लोगों से अपील की है कि अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाए। उन्होंने कहा कि मामले में सभी सुराग जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तलब की गयी है।

उम्मीद जताई है कि डेडलाइन से पूर्व संपन्न होने की उम्मीद है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि शोपियां के लोगों ने हमेशा समर्थन किया है। उम्मीद जताई कि इस घटना की जांच को लेकर भी लोग समर्थन करेंगे। उम्मीद जताई कि जैसा आश्वासन महबूबा मुफ्ती ने सदन में दिलाया है वैसे ही सब कार्य होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें