फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू का एक और मरीज मिला, कुल मामले बढ़कर हुए 13

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी से अब डेंगू का खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को भी डेंगू का एक मरीज सामने आया। जिले में डेंगू के अब कुल 13 मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिकतर मामले डेंगू हाट स्पट क्षेत्रों से ही आ रहे है। विभाग की ओर से भी उक्त क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है। स्थानीय निवासी शालू देवी, विजय कुमार के अनुसार चक मंगा वार्ड 13,इंदिरा कलौनी,कैली मंडी से ही डेंगू के मामले आ रहे हैं। इन क्षेत्रों में हर रोज फाॅगिंग करवाई जाए, ताकि डेंगू मच्छर को फैलने से रोका जाए। उधर स्वास्थ्य विभाग की बीएम ओ डॉ ऋचा के अनुसार कि उन के कर्मचारी हाट स्पाटठइ क्षेत्रों में अधिक ध्शन लगा रहे हें। केकिल के साथ दवा का स्प्रे भी किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद को उक्त क्षेत्रों में फागिगं करने को भी कहा गया है।
सीएमओ डॉ. विधि भटियाल ने बताया कि जमा हुए पानी में दो-तीन दिनों बाद लारवा बनता है। इससे डेंगू के अधिक मरीजों के आने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पहले से ही सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें