फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में एक और ने तोड़ा दम, 117 नए मामले, 83 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में कोरोना वायरस अब भी उतना ही हावी है। वीरवार को यहां 117 नए मामले सामने आए, जिनमें किसी का भी यात्रा इतिहास नहीं। वहीं, 83 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है और एक व्यक्ति ने इस महामारी से दम तोड़ा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर प्रदेश के एलजी के आदेशानुसार काम भी शुरू हो गया है। हर पंचायत में कम से कम पांच बेड के एक कोविड अस्पताल का होना अनिवार्य है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने ब्लॉक की पंचायतों में सर्वे भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, जिले के राजपुरा कस्बे में सरकारी मिडल स्कूल में डॉ रीतिका की देखरेख में प्रवासी श्रमिकों के कोरोना टेस्ट किए गए। इन 120 लोगों में 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये प्रवासी श्रमिक लोगों के घरों में चल रहे विकास कार्यों में कार्यरत हैं। साथ ही स्थानीय दुकानों से सामान, आदि लेते रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि दुकानदारों के साथ आम लोगों के भी टेस्ट किए जाएं। ज्ञात है कि एक सप्ताह में दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई है, इसलिए स्थानीय लोगों की अपील पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कोरोना टेस्ट शिविर लगाया गया।
अरनिया में सात पॉजिटिव मिले
अरनिया। कोरोना संक्रमितों की दर में मामूली इजाफा हुआ। चिकित्सा टीम ने 102 लोगों की जांच की इसमें से 7 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 207 तक पहुंच गया। चिकित्सा टीम ने बताया कि संक्रमण की चैन धीरे-धीरे टूटना शुरू हुआ है। लोगों को अभी भी एसओपी का पालन करना पड़ेगा। बुधवार को 167 में से मात्र 04 ही संक्रिमत मिले थे । 45 से ऊपर आयु वर्ग के 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में 382 कोरोना टेस्ट, तीन मिले संक्रमित
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां में प्रशासन की तरफ से कोरोना टेस्ट करने के तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल ज्यौड़ियां, मिडल स्कूल चक्क किरपालपुर और पंचायत पिरें तरेयाई शामिल हैं। इन तीनों केंद्रों में वीरवार को कुल 382 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए और सिर्फ तीन लोग ही संक्रमित पाए गए। ज्यौड़ियां हायर सेकेंडरी स्कूल में 83 टेस्ट हुए जिनमें कोई संक्रमित नहीं मिला। मिडल स्कूल चक्क किरपालपुर में 148 लोगों के टेस्ट हुए, वहां भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया। और, पिरें तरेयाई में 153 लोगों के टेस्ट हुए और तीन मामले सामने आए।
उपजिला अस्पताल बिश्नाह में 227 में से 11 संक्रमित
बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में वीरवार को 227 लोगों के कोविड टेस्ट हुए, जिनमें से 11 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से पांच लोग अरनिया से, दो लोग सीमावर्ती गांव पिंडी कैंप से और बिश्नाह क्षेत्र से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही 194 लोगों को वैक्सीन भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें