फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरन सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

Thu, 03 Mar 2016 10:11 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे केरन सेक्टर में वीरवार को सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक आतंकी मारा गया। वहीं आतंकियों की फायरिंग से सेना के दो जवान घायल हो गए। सैन्य सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर के रव्थनाड दोमारी इलाके के करीब सेना के जवानों को पीओके की ओर से आतंकियों का एक दल घुसपैठ करता नजर आया।
विज्ञापन


सतर्क जवानों ने पहले तो उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सूत्रों के अनुसार इस दल में करीब पांच से छह आतंकी थे। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से एक एके-47 राइफल बरामद की गई।

सेना के घायल दोनों जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। देर शाम तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी था। इस दौरान रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर भी मिली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें