फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर में ढेर आतंकी निकला पाकिस्तानी

Thu, 03 Mar 2016 09:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांपोर में उद्यमी विकास संस्थान (ईडीआई) में मारे गए तीन आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी के तौर पर हुई है। अभी दो की पहचान होनी बाकी है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जिस आतंकी की पहचान हुई है, उसका नाम आतंकी अब्दुल मनान है। वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के वजीराबाद का रहने वाला था।

उसके पिता का नाम जिया-उर-रहमान है। पुलिस का मानना है कि मारे गए तीनों आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

तीनों के शव पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में दफनाया था। गौरतलब है कि 21 फरवरी को तीनों आतंकी सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने के बाद ईडीआई बिल्डिंग में घुस गए थे।

सुरक्षा बलों ने तीन दिन तक चली मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया था। इस दौरान सेना के दो अधिकारी, सीआरपीएफ के दो जवान और एक लांस नायक शहीद हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें