फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

Mon, 03 Jun 2019 12:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार देर रात मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। एक स्थानीय आतंकी था जबकि दूसरा उसका सक्रिय सहयोगी। एक आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहा। मुठभेड़ स्थल से हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 


मारे गए आतंकी की शिनाख्त फिरदौस अहमद भट तथा उसके सक्रिय सहयोगी सज्जाद अहमद के रूप में हुई है। दोनों ही कुलगाम जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार शोपियां-तुर्कवानगाम रोड पर मूल चित्रागाम के पास सुरक्षा बलों ने रात में नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां एक टवेरा को रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी में सवार आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी तथा वाहन का चालक जो आतंकियों का सक्रिय सहयोगी था, मारे गए। पुलिस के अनुसार फिरदौस लिस्टेड आतंकी था। उसके खिलाफ सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले के कई मामले दर्ज थे। दोनों के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


आतंकियों के सफाये का शतक पूरा
इस साल अब तक आतंकियों के सफाये की दिशा में सुरक्षा बलों ने शतक पूरा कर लिया है। अब तक 104 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें 78 स्थानीय और 26 पाकिस्तानी आतंकी हैं। पुलिस के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और त्राल में 31 मई को पांच आतंकियों के मारे जाने के साथ ही वर्ष 2019 के पांच महीनों में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा 101 तक पहुंच गया है। यानी हर महीने औसतन 20 आतंकी मारे गए। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गज्वातुल हिंद से था। गत एक जून को त्राल में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी उमर भाई मारा गया। तीन जून को शोपियां में एक स्थानीय आतंकी ढेर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें