उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए। जबकि सेना का एक जीओसी भी शहीद हो गया। हंदवाड़ा में आतंकियों के खिलाफ पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का साझा अभियान अभी भी जारी है।
श्रीनगर से करीब 90 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वडरबाला के जंगलों में मंगलवार सुबह सेना का आतंकियों से मुठभेड़ हुआ। सैन्य आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेना को कुछ दिन पहले चार-पांच लश्कर आतंकियों के एक दल की इन जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी।
इस पर तलाशी अभियान शुरू करने पर आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसका जवाब जवानों ने भी दिया। दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई। पेट्टा गांव के निकट वडेरबाला जंगल में सेना और पुलिस के एक संयुक्त
तलाशी दल पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड शुरु हुयी
थी।
पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का साझा आपरेशन जारी
मुठभेड़ शुरू होते ही 21 राष्ट्रीय राइफल्स, 30 राष्ट्रीय राइफल्स, 6 राष्ट्रीय राइफल्स, 32 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की 92 बटालियन ने आतंकियों के खिलाफ साझा अभियान छेड़ दिया।
सुबह से चल रही इस भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक आतंकी को ढेर कर दिया। इस दौरान सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स का एक अधिकारी भी घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान अधिकारी ने दम तोड़ दिया।
दुर्गम इलाका और भीषण मुठभेड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाए गए हैं। इलाके की सुरक्षा के लिए 52 राष्ट्रीय राइफल्स, 27 राष्ट्रीय राइफल्स, 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 14 राष्ट्रीय राइफल्स और 9 पैरा को लगाया गया है।