फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक की मौत

Sun, 08 Nov 2015 09:28 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान घाटी में सुबह से शांति रही लेकिन रैली खत्म होने के बाद शाम को घाटी के विभिन्न इलाकों में उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन


इस पत्थरबाजी की वजह से करीब 50 वाहनों को नुकसान पहुंचा, जो मोदी की रैली में आए लोगों को वापस ले जा रहे थे। वहीं सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई।

इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर के मुस्तफाबाद एचएमटी इलाके में भी कुछ युवाओं द्वारा मिलियन मार्च के समर्थन में एक प्रदर्शन रैली निकाली गई और जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान युवाओं द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग की गई।

इस कार्रवाई के दौरान गौहर नजीर भट (22) घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत होगई। इस खबर के इलाके में फैलते ही हालात और तनावपूर्ण हो गए।

युवक का शव इलाके में पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया। इस दौरान युवाओं द्वारा आजादी के हक में नारे भी लगाए गए।

युवक की मौत के बाद श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर फारूक अहमद लोन द्वारा घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए। फारूक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर एमए बाबा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। युवक की मौत को लेकर हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा रविवार को बंद का आह्वान किया गया है।

वहीं सभी अलगाववादी गुटों द्वारा इस बंद का समर्थन किया गया है। युवक की मौत के बाद लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें