पिछले तीन महीने से अस्थायी कर्मचारियों को वेतन तक जारी नहीं किया गया है। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम जाजू से मुलाकात कर चुके हैं। जल्द ही वे एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
बिजली विभाग के डेलीवेजर एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरजीत खजूरिया के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से भविष्य पर संकट गहरा गया है। नागरिक सचिवालय में अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल आए दिन मिल रहे हैं। लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा। आगामी दिनों में यह मामला गरमाना तय है। इस मामले में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव फारूक अहमद लोन से बात नहीं हो सकी।
किस विभाग में कितने दैनिक मजदूर
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग 38585
बिजली विभाग 13412
स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग 13788
लोक निर्माण विभाग 6801
अन्य विभागों में 35000