फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने अधिकारियों को दिया निर्देश बोले-देशविरोधी तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2019 03:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बडगाम जिले के विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों का दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दबाव बनाने की हिदायत दी। साथ ही देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।  
विज्ञापन


डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए पुलिस की शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण देशविरोधी तत्वों के प्रयासों को नाकाम कर दिया गया है। लोगों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के प्रयासों को नाकाम करने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने लोगों की सुरक्षा को सुरक्षित करने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी और हमारे नायकों के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेना होगा। आतंकवाद के मोर्चे पर सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए  पुलिसकर्मियों को नवीनतम उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का निवारण किया जाएगा। दौरे में उनके साथ डीआईजी सीकेआर वीके बिर्दी, एसएसपी बडगाम नागपुरे आमोद अशोक थे।

शहीद के परिवार वालों से भी मिले
डीजीपी ने सुरसियार में शहीद पुलिसकर्मी तसवीर अहमद डार के परिवार से मुलाकात की । उन्होंने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और आवश्यकता पड़ने पर आपकी हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें