फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के दूरदराज कुंदरदान इलाके में बुधवार देर रात एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज बुद्दन स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात चसाना से बहर की ओर जा रही कार (डीएल2 सीजेड-4060) कुंदरदान इलाके में अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए तीन लोगों को गंभीर हालत में सड़क पर पहुंचाया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान मोहम्मद शरीफ और घायलों की नजीर अहमद और अब्दुल मनान तीनों निवासी कुंदरदान के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए बुद्दन के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें