फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश से गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में बुधवार रात से सुबह तक हुई जोरदार बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक असर तहसील पौनी के ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां पर काटी गई फसल खेतों में ही भीग गई है।
विज्ञापन

भारख निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि काटी गई फसल खेतों में ही भीग गई है। मूसलाधार बारिश के चलते फसल को एकत्र करने का भी समय नहीं मिला है। किसान देवराज के अनुसार किसान पहले ही कोरोना काल में बरबाद हो चुके हैं। इसके बाद अब हुई बारिश ने कमर तोड़ दी है। डिपो से मिलने वाले राशन से परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल है। संजीव के अनुसार किसानों के पास उसकी फसल ही जमा पूंजी होती है। नुकसान होने से गुजारा चलाना मुशकिल हो जाता है। बुधवार को हुई बारिश ने कई किसानों की उम्मीदें धूमिल कर दी हैं। किसान तहरीक के जिला प्रधान सोहन लाल शर्मा ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से किसानों को मुआवजा देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें