फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

Wed, 29 Jul 2020 02:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मंगलवार शाम सेना ने घुसपैठ का एक और प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकी मारे गए हैं और एक घायल हुआ है। चार से पांच घुसपैठिए पीओके में भाग गए। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इनमें से दो से तीन घुसपैठिए घायल भी हुए हैं। भागते समय वे मारे गए साथी का शव भी साथ ले गए। सूत्रों का कहना है कि घुसपैठियों का यह दल फिदायीन दस्ता था, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस था।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे कलाल के नैली गांव में नियंत्रण रेखा के उस पार सेना के जवानों ने कुछ हलचल देखी। पाया कि आतंकियों का एक बड़ा समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इसी बीच एक धमाका हुआ। इसके बाद सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेना की गोलाबारी में घुसपैठ करने वाले आतंकियों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार से पांच घुसपैठिए भाग गए। सेना ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान की बैट हमले की साजिश
सैन्य सूत्रों ने बताया कि जिस प्रकार से घुसपैठ के प्रयास के दौरान धमाका हुआ, उससे लगता है कि पाकिस्तानी सेना ने बैट हमले को अंजाम देने का साजिश रची थी। सेना के जवानों ने इसे नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें