फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: नदी पार कर रही थी एक किशोरी और दो महिलाएं, अचानक हुआ कुछ ऐसा डूब गए तीनों, दो की मौत

Wed, 26 Sep 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नदी में डूबने से बची महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशु चराने गई दो महिलाएं व एक किशोरी लौटते समय बुधवार को पुलस्त नदी पार करते समय डूब गईं। किशोरी समेत दो की मौत हो गई जबकि एक महिला को बचा लिया गया है। उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार शाम 4.10 बजे गांव खनेतर में एक किशोरी और दो महिलाएं नदी पार कर रही थीं। इस बीच एक का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। उसे अन्य दो ने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह भी नदी में गिर कर डूब गईं।

इस बीच कुछ दूरी पर मौजूद पशु चरा रहे अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने एक महिला को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाल कर पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसएसओ सचिंदर सिंह पुलिस दल और एसडीआरएफ के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को नदी से निकाला।  देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इलाजरत महिला की पहचान शाजिया बी (20) पत्नी सज्जाद अहमद के रूप में हुई है। जबकि मरने वालों की पहचान जाहिदा बी (17) पुत्री मोहम्मद सिद्दीक और साजिया कौसर (21) पत्नी मोहम्मद अकबर सभी निवासी गांव नूनाबांडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें