जम्मू। पौनीचक की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दोमाना पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
रिंग रोड संदवान क्षेत्र में पुलिस ने विशेष नाका लगा रखा था। इस दौरान सुहांजना से घो मन्हासा की ओर पैदल जा रहे व्यक्ति ने नाका देख कर अपनी दिशा बदल ली और भागने की कोशिश की। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान यशपाल उर्फ काका निवासी वार्ड नंबर चार कोटली आरएसपुरा के रूप में हुई है। ब्यूरो