फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी में डूबे युवक का नहीं चला पता, लोगों ने पुल जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। तवी नदी में डूबे युवक का तीन बाद भी सुराग न मिलने और पुलिस पर उसे ढूंढने में गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों और अन्य लोगों ने फ्लांय मंडाल क्षेत्र के बरजाला रोड के पास पुल जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संदीप अपने साथियों के साथ तवी नदी से ट्राली में पत्थर भरने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर को वह नदी में डूब गया। शाम को वे लोग पुलिस के पास गए लेकिन पुलिस ने सहायता नहीं की। दूसरी बार जब वे पुलिस के पास गए तो पुलिस वालों ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक संदीप का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस शुक्रवार रात ही संदीप को ढूंढने की कोशिश करती तो वह आज सही सलामत होता। बताया जा रहा है कि संदीप की दो माह पहले ही शादी हुई थी। उधर, पुलिस चौकी चट्ठा के एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि युवक के परिवार वाले शुक्रवार रात 11 बजे संदीप के गुम होने की शिकायत लिखवाकर गए थे। शनिवार सुबह आकर बताया कि संदीप घर नहीं लौटा है। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया और टीम तवी नदी में संदीप को ढूंढने में जुट गई। तलाशी अभियान रविवार को भी जारी रहा। सोमवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा। पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें