फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते मजबूद पर गिरा पत्थर, दर्दनाक मौत

Wed, 13 May 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी की कोटरंका तहसील के झगड़ी ढोक में मंगलवार को अपने पशुओं के लिए घास लेने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत अचानक तहसील के झगड़ी ढोक में भूस्खलन होने से आई पस्सी के नीचे दब जाने से हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटरंका तहसील के मोड़ा गांव का निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र हाशिम दीन (42) अपने पशुओं के साथ कुछ दिन पहले ही पीर पंजाल की झगड़ी नामक ढोक में गया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह घास काट रहा था तो अचानक बारिश शुरू होने से वहां भूस्खलन शुरू हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, पहाड़ से एक भारी पस्सी उस पर गिर गई और वह उसी पस्सी के नीचे दब गया। कुछ  लोगों ने करीब दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद उसके शव को पस्सी के नीचे से निकाला व कोटरंका के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया गया।

छह बेटियों का पिता था मृतक व्यक्ति
मोड़ा के सरपंच मुनीर हुसैन ने बताया कि पस्सी के नीचे दबने से मौत का शिकार होने वाला व्यक्ति छह बेटियों का पिता था। उसके घर कोई भी बेटा नहीं है और वहीं मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटियों को परवरिश कर पढ़ा-लिखा रहा था। उसकी अचानक दर्दनाक मौत से बेटियां व पत्नी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें