फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

Sat, 23 Sep 2017 10:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
रणवीर नहर के किनारे शनिवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शव गृह में रखवाया। मृतक बबलू कुमार (23) पुत्र मोहेंद्र लाल बाजीगर बस्ती अखनूर का रहने वाला था। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बबलू शुक्रवार शाम को अपने मामा के घर पुरखू आया हुआ था। वह देर शाम को स्कूटी पर अखनूर स्थित अपने घर की ओर निकला। लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर शुक्रवार देर शाम को उसके घर वालों ने अखनूर पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की सूचना दर्ज करवाई।

शनिवार शाम आठ बजे के करीब किसी ने शव और स्कूटी को दयरन में नहर के किनारे लगे सफेदों में देखा। इसकी सूचना कानाचक्क पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग इसे हादसा तो कुछ इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें