फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सांबा में पाक स्नाइपर हमले में जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान

Wed, 03 Jan 2018 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाक ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सांबा के चक दूलमा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से सांबा सेक्टर में शाम पांच बजे के करीब स्नाइपर हमला किया गया जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल आर.पी हजारे के रूप में हुई है।

हालांकि पाक की गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाक की ओर से नौशेरा सेक्टर में हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद भारतीय सेना ने पाक के इलाके में 500मी. अंदर घुस कर उसी की भाषा में उसे जवाब दिया और चार सैनिकों को मार गिराया था।

जन्मदिन के ही दिन शहीद हुआ जवान

- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान की कायराना हरकत का शिकार हुए शहीद भारतीय जवान आर पी हजारे का आज जन्मदिन था। जन्मदिन हर किसी के जीवन का खास दिन होता है और हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है लेकिन पाकिस्तान ने गोलीबारी कर जवान के सारे सपनों पर पानी फेर दिया।

जिस घर में आज जश्न का माहौल था वो अब मातम में बदल चुका है। परिवार के हर सदस्य के गमगीन चेहरे से आंसू छलक रहा है। पाक के स्नाइपर शॉट में शहीद हुए हेड कांस्टेबल आर पी हजारा पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

पाक बौखलाहट के कारण कर रहा गोलीबारी 
अपने चार सैनिकों के मारे जाने के कारण बौखलाए पाकिस्तान ने सीमापर गोलीबारी जारी कर दी है। पाक की नापाक हरकतों का अब भारतीय सेना भी ठीक उसी के भाषा में करारा जवाब दे रही है।

इस कारण बौखलाए पाक ने गोलीबारी का सहारा ले लिया है। गौरतलब है कि पाक ने साल 2017 में करीब 850 से ज्यादा बार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। 
 
विज्ञापन

कई और सेक्टरों में हुई गोलाबारी 

ceasefire - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान की ओर से भारत के कई अन्य सेक्टरों में सुबह से ही रूक रूक कर गोलीबारी जारी है। पाक की ओर से सुबह ही पुंछ के दिग्वार सेक्टर में भी गोलीबारी की गई जबकि शाम के करीब पांच बजे ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हमला किया।

पाक की ओर से हो रही गोलाबारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान ने चौकियों के साथ साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना कर गोले दागे हैं। सीमा पर निरंतर हो रही गोलीबारी के कारण स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें