फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
रियासी जिले के माहैर में शुक्रवार को आतंकी‌ ‌ठिकाने से बरामद हथियार। पिछले कुछ ‌दिनों में माहौर ? - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। रियासी जिले के माहौर में एक सप्ताह के भीतर हथियार और गोला-बारूद की तीसरी बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस ने पूर्व सूचना पर 21 साल के ओजीडब्ल्यू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे आतंकी गतिविधियों के लिए भेजा गया असलहा बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी रियाज अहमद (21) निवासी कुंदेधन चसाना को पाकिस्तान से आतंकी संगठन लश्कर के कमांडर खबीब ने विस्फोटक पहुंचाए थे, जिसे रामबन जिले के गूल में सप्लाई किया जाना था। माहौर पुलिस ने यूबीजीएल एमजीएल के दो ग्रेनेड, एक चाइनीज ग्रेनेड, दो छत्तीस नंबर ग्रेनेड, एक आरपीजी एम्यूनिशन, तीन मोर्टार बम, दो किलो गन पाउडर, 250 ग्राम एक्सप्लोसिव, इनसास के 30 राउंड, स्नाइपर के 20 राउंड और एके 47 के 30 राउंड बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को रियाज के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे फौरन हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पूछताछ की। रियाज ने बताया कि उसे असलहे की खेप रामबन पहुंचाने को कहा गया था, जिसे उसने मक्खीधार और अपर शिकारी की पहाड़ी पर छिपाया है। पुलिस ने रियाज की बताई जगह से असलहा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

---
चिनाब घाटी में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश
लश्कर कमांडर खबीब मूल रूप से डोडा का रहने वाला है। इस समय वह पाकिस्तान से आतंकी नेटवर्क चला रहा है। खबीब ने ही रियाज तक हथियार पहुंचाए। वह उसे पैसे भी भेजता रहा है। पकड़ी गई खेप को रामबन जिले में पहुंचाया जाना था। इसके पीछे का मकसद चिनाब घाटी क्षेत्र में आतंकी नेटवर्क को फिर से खड़ा करना था। एलओसी से सटे राजोरी जिले की सरहद रियासी से लगती है, जहां से पर्वतीय रास्ते रामबन की ओर जाते हैं। यह क्षेत्र आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन हाल के समय से आतंकी साजिशें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें