फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोवंश की तस्करी के आरोपी पर केस दर्ज, हिरासत में लिया

विज्ञापन
उधमपुर। पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया कुख्यात गोवंश तस्कर जाकिर हुसैन : पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपी ज़ाकिर हुसैन निवासी त्रिंगला बटोत ( रामबन) के खिलाफ सोमवार को जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। हिरासत आदेश सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी किया गया था।
विज्ञापन


आरोपी जिले में दर्ज कई गोवंश तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है। कई प्राथमिकियों और पिछली गिरफ्तारियों के बावजूद उसने अपनी अवैध गतिविधियां जारी रखीं जिससे सार्वजनिक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। परिणामस्वरूप उस पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक उक्त तस्कर के लगातार आपराधिक व्यवहार ने क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण अधिकारियों को लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें