रियासी। माहौर पुलिस ने लगाए गए एक नाके के दौरान एक व्यक्ति को चरस के सहित गिरफ्तार किया। पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान इमरान अहमद निवासी अच्छरला के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि पुलिस ने नाका पेट्रोल पंप के पास लगाया हुआ था। इस दौरान एक वाहन को तलाशी लेने के लिए रोका गया, उसमें सवार इमरान अहमद की तलाशी ली गई, तो उस से लगभग तीन सौ पचास ग्राम चरस बरामद की गई। उक्त व्यक्ति पर पुलिस स्टेशन माहौर में एनड़ीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद