फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुई नहर का एडीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
Development - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दरुंग गांव का एडीसी संदेश कुमार ने शुक्रवार को दौरा किया। इस मौके पर उपमंडल के आला अधिकारी के साथ सिंचाई विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संदेश कुमार ने बताया के पिछले दिनों इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से दरुंग नहर का 25 मीटर का हिस्सा कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते हजारों कनाल भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही है। लोगों की ओर से नहर में पानी की व्यवस्था के लिए अवगत कराया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं, कि सिंचाई व्यवस्था बनाने के लिए नहर के दूसरे चैनल से किसानों के लिए पानी की व्यवस्था की जाए।
अधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी नहर के क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए अवगत गया है। एडीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर के दूसरे हिस्से से जल्द सिंचाई की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर सरपंच जगदीश चंद्र, कई पंचायत प्रतिनिधि और सिंचाई विभाग के कई अभियंताओं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें