फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में की गोलीबारी, एक जवान शहीद

Mon, 16 Apr 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

सीमा पर एक बार फिर से पाक ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया है। पाक ने उड़ी सेक्टर में सोमवार दोपहर को गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने की खबर है।

विज्ञापन


हालांकि पाक की गोलीबारी के बाद भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। फिलहाल सीमा पर जवानों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई है। 



कठुआ में सेना की वर्दी में दिखे 2 संदिग्ध
जम्मू संभाग के कठुआ जिले में सोमवार को दो संदिग्धों को सेना की वर्दी में देखे जाने के बाद पठानकोर्ट समेत अन्य कई इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कठुआ के बमियाल इलाके में दो संदिग्धों को एक कार में देखा था।
विज्ञापन


युवकों ने कुछ दूर जाने के बाद कार को सड़क के किनारे खड़ा करके पैदल ही कहीं भाग निकले हैं। नरोट पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों संदिग्ध युवक आतंकी हो सकते हैं जो किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


कठुआ के साथ ही उसके सटे हुए इलाके पठानकोट के कई संवेदनशील इलाकों और सैन्यकैंपों की गश्त बढ़ा दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें