फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर पाक की गोलाबारी, स्नाइपर शॉट से जवान घायल

Sun, 28 Jan 2018 05:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर एलओसी पर भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें एक नागरिक घायल हो गया, जबकि केरी सेक्टर में पाक के स्नाइपर शॉट से एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी की। शाम करीब सवा पांच बजे पाकिस्तानी सेना की 648 मुजाहिदीन रेजिमेंट ने मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में मोर्टार शेल दागने शुरू किए।

इससे पहले पाकिस्तानी सेेना ने वीरवार को इलाके में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा था। नौशेरा सेक्टर के सेर, मकड़ी, नभ, कडाली, खंबा, सरया, झांगड़ आदि क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल तोला राम निवासी निकी मकड़ी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से शाम चार बजे शुरू की गई गोलाबारी सात बजे तक जारी रही। इस बीच घर की छत पर एक गोला गिरा। इस पर वह भाग कर पास की पुलिया के नीचे छिप गया, जहां मोटार्र के शेल से घायल हो गया।

आधे घंटे तक वहीं पड़ा रहा। गोलाबारी कम होने पर भवानी चौकी से पुलिस पहुंची, जिसने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हालत जानने एमएलसी सुरेंद्र चौधरी भी पहुंचे। खौड़ उपजिला के केरी सेक्टर में शुक्रवार को पाक सैनिकों के स्नाइपर शॉट से भारतीय जवान सोनम मिनगुरे घायल हो गया। उसका सेना अस्पताल में उपचार जारी है। वह 36 नंबर पोस्ट पर तैनात था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें