फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ और नौशेरा में पाकिस्तान लगातार कर रहा है गोलाबारी, एक जवान शहीद

Sun, 24 Mar 2019 11:44 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार शाम करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से पुंछ सेक्टर में शुरू की गई गोलीबारी अभी तक जारी है। वहीं नौशेरा में भी रविवार दोपहर से गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच एक जवान के शहीद होने की खबर मिली है।

विज्ञापन


शहीद जवान की पहचान हरि वाकर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। हरि गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 



 


बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और केरनी सेक्टर में एलओसी पर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू की थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की गई थी। शाहपुर और केरनी इलाकों में हो रही फायरिंग के कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन


14 फरवरी हो हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से एलओसी पर विशेष रूप से पुंछ और राजौरी जिलों में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलवामा की घटना के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन की 125 से अधिक घटनाएं हुई हैं। 

वीरवार को इस इलाके में चिनैनी का रहने वाला जवान यशवाल शर्मा शहीद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता का कहना था कि, पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में सेना मुंहतोड़ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें