फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 150 लोगों ने की चिनाब में की राफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला प्रशासन, भद्रवाह डेवलपमेंट अथॉरिटी और जेके एडवेंचर ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीस चिनाब व्हाइट वॉटर राफ्टिंग फेस्टिवल का समापन हो गया। दूसरे दिन 150 लोगों ने चिनाब में राफ्टिंग कर लुत्फ उठाया है।
विज्ञापन

जिले में डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रेम नगर से लेकर शिबनोत तक दो दिवसीय चिनाब व्हाइट वॉटर राफ्टिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। फेस्टिवल के दूसरे दिन 15 सौ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 150 ने व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का आनंद उठाया। डीसी डॉ. सागर ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए आगामी समय में और भी कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रशासन और सेना के सहयोग से टग ऑफ वार, कबड्डी और वॉलीबाल आदि की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। स्थानीय युवक मुजम्मिल ने बताया कि चिनाब को खूनी नदी के नाम से भी जाना जाता है। सुरक्षा प्रबंधों के चलते राफ्टिंग का लुत्फ उठाया है। आने वाले समय में बेखौफ होकर राफ्टिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें