रियासी। रियासी में लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों का धरना-प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा है। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन से लंबित मांगों को जल्द हल करने की अपील की है। वहीं, हड़ताल के कारण नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के बाजारों के साथ ही गलियों और मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए हैं। इस कारण लोगों की परेशान हैं।