4.15 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया नामांकन, 2.98 लाख किसानों ने कोर्स पूरा किया
05 भाषाओं में पोर्टल पर पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध, अंग्रेजी, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और उर्दू जानने वालों के लिए आसान
171 कोर्स उपलब्ध : इनमें खेती से जुड़े 97 कोर्स, बागवानी के 28 कोर्स, और पशुपालन के 46 कोर्स शामिल हैं। कीट नियंत्रण, फसल कटाई के बाद की जानकारी, उत्पाद का मूल्य बढ़ाने के तरीके, खेती से जुड़ा कारोबार और खर्च-लाभ की समझ जैसे विषयों पर भी कोर्स हैं।
स्मार्ट फोन का सही इस्तेमाल कैसे हो...इस सोच से मिली प्रेरणा
2023 में आंकड़ा सामने आया कि 70% से ज्यादा किसानों के हाथ में स्मार्टफोन है। प्रशासन ने किसान संपर्क अभियान चलाया। पता चला कि स्मार्ट फोन का लाभ किसान नहीं उठा पा रहे हैं। इसके बाद प्रदेश प्रशासन ने दक्ष पोर्टल की नींव डाली। स्मार्टफोन को ध्यान भटकाने वाली चीज या सिर्फ बातचीत का जरिया मानने के बजाय इसे कृषि सेक्टर के लिए सीखने का माध्यम बना दिया। इसी का नतीजा था ‘दक्ष किसान’-लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जो आज भारत में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। शायद पूरे एशिया में भी। इसे स्कास्ट जम्मू व कश्मीर से मिलकर डिजाइन किया है। -अटल डुल्लू, मुख्य सचिव