बात करें जम्मू के एतेहासिक बावे वाली माता मंदिर की तो हर साल की तरह श्रद्धालु तड़के तीन बजे से ही मां के दर्शन के लिए भवन के बाहर कतारों में लग गए। इस दौरान माता के जयकारों व भजनों में माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते रहे।
कहीं ज्योति तो कहीं धूप लिए श्रद्धालु मंदिर की परीकरमा लेते हुए नजर आए। मंदिर परिसर में लगे भंडारे में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य मंदिर से काफी दूर तक श्रद्धालुओं की कतारें रही। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माहामाई के दर्शन किए हैं। मंगलवार को ओर भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पुराने शहर के पंजतीर्थी चिंतपूर्णी मंदिर, नगरोटा के कोल कंडोली मंदिर, पक्का डंगा के लक्ष्मी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही ।
बॉलिवुड अभिनेत्री भूमी पेडनेकर ने पहले नवरात्र के बावे वाली माता के दरबार में शीश नवाकर जम्मू में आई बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए सुख शांति और मंगल की कामना की। भूमी बॉलिवुड में कईं बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
संबंधित वीडियो