फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पुलवामा में पहली मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकी ढेर

Tue, 08 Oct 2019 10:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकी कई घटनाओं के साथ ही नागरिक उत्पीड़न में शामिल थे। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


डीआईजी दक्षिणी कश्मीर अतुल कुमार गोयल ने ट्वीट किया कि मुठभेड़ में दो आतंकियों को मारा गया है। इनकी शिनाख्त उफैद फारूक लोन व अब्बास भट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उफैद जुलाई, 2018 से सक्रिय था।

वह पिछले एक साल से आतंकवाद की कई घटनाओं में शामिल था। वह राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद घाटी में उत्पन्न हालात के बीच दुकानदारों को दुकानें न खोलने के लिए धमकाने की कई घटनाओं में शामिल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अवंतीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिन पहले अनंतनाग में हुआ था ग्रेनेड हमला
अनुच्छेद 370 हटने के दो महीने बाद पांच अक्तूबर को आतंक के गढ़ अनंतनाग में आतंकियों ने शनिवार को ग्रेनेड हमला किया। डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हो गए थे। घाटी में यह दूसरा ग्रेनेड हमला था। इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था। 

अब तक पांच आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार
पांच अगस्त के बाद घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। इनमें गांदरबल जिले में दो, पुलवामा में लश्कर के दो तथा बारामुला में जैश-ए-मोहम्मद के एक स्थानीय आतंकी को मारा गया है। बारामुला में ही जैश के दो आतंकी पकड़े गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें