फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मई को कश्मीर में जनता दरबार लगाएंगे भाजपा मंत्री

Fri, 06 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
न‌िर्मल स‌िंह भाजपा व‌िधायक दल के नेता हैं। - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को रियासत के अपने चार दिवसीय दौरे के आखिरी चरण में भाजपा के मंत्रियों व विधायकों से बैठक कर उन्हें कश्मीर में जनाधार बढ़ाने के लिए 11 मई को कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका हल करने को कहा। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में खन्ना ने कहा कि भाजपा चुनावी वादे पूरे करेगी। इसके लिए भाजपा मंत्रियों और विधायकों को काम में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा जम्मू में लोगों की समस्याओं के हल के लिए प्रत्येक सप्ताह भाजपा के एक मंत्री को उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में बिजली व पानी से संबंधित लोगों की समस्याओं का समय पर हल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधायकों को आगामी विधानसभा सत्र में लोगों की समस्याओं को उठाने को भी कहा। इस अवसर पर महासचिव संगठन अशोक कौल व अन्य नेता भी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें