रियासत में नई सरकार की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के जवानों को नाके लगाकर सतर्क रखा गया था। संपर्क मार्गों पर भी पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था।
हाइवे पर भी कई स्थानाें पर नाके लगाए गए थे। रियासत की भाजपा-पीडीपी की सरकार की ताजपोशी पर केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्री और बड़े नेता जम्मू पहुंचे थे। इसको लेकर सीमा पर सुरक्षा कड़ी रही। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।
सीमा पर बीएसएफ के जवानाें को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए थे। वहीं, कसबे के संपर्क मार्गों पर भी नाके लगाए गए थे। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के जवानों की पैनी निगाह रही। नाके लगाकर सतर्क किया गया था। पुलिस के जवान भी हाईवे पर भी नाके लगाकर निगरानी कर रहे थे।