फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजातशत्रु और शेख गुलाम रसूल पर भड़के उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर के माध्यम से शनिवार को पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। खासतौर पर 20 वर्षों से अधिक समय तक पार्टी के साथ रहे शेख गुलाम रसूल को उमर ने आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


रसूल को उमर ने ‘डेडवुड’ कहा और उनके पार्टी के छोड़कर जाने के फैसले को अपनी खुशनसीबी बताया। उमर ने कहा कि रसूल के पार्टी छोड़कर जाने का उन्हें बस इतना ही अफसोस है कि छह साल के लिए एमएलसी की सीट बर्बाद हो गई।

उमर ने लिखा कि मेरी खुशनसीबी की मेरे पिता और पार्टी संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी में जो कुछ निष्क्रिय लोग जमा कर रखे थे वह खुद ही हट रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

'कार्यकाल पूरा होने के बाद ही पार्टी में सभी खामियां नजर आती हैं'

उमर ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा कि यह बात उन्हें हमेशा हैरान करती है कि गुलाम रसूल और अजात शत्रु जैसे लोगों को सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही पार्टी में सभी खामियां नजर आती हैं और वे पार्टी से इस्तीफा देकर दूसरे राजनीतिक दलों का दामन थाम लेते हैं।

जबकि छह साल तक एमएलसी रहने के दौरान दोनों को पार्टी से कोई परेशानी नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि पूर्व एमएलसी और नेकां नेता शेख गुलाम रसूल ने उमर का बीरवाह और सोनावर सीट से नामांकन घोषित होने के एक दिन बाद ही पार्टी नीतियों से खफा होकर नेशनल कांफ्रेंस से इस्तीफा देने का एलान किया था।

इसके अगले ही दिन उन्होंने पीडीपी का दामन थाम लिया था। जबकि पूर्व एमएलसी अजात शत्रु के रविवार को भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें