राहुल गांधी की छुट्टियों पर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि एक और नया विवाद सामने आ गया है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस की एक टीम राहुल गांधी के ऑफिस पहुंची और उनके हुलिए के बारे में जानकारी मांगी।
अब इस सारे विवाद के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल साइट ट्विटर पर अपनी हुलिया बताते हुए दिल्ली पुलिस का मजाक बनाया है। उमर ने लिखा कि 'लुटियंस की दिल्ली में डकैती की कई घटनाएं हो गईं और पुलिस राहुल गांधी के घर यह जानने के लिए पहुंचती है कि वह दिखते कैसे हैं। आपको हंसी ही आएगी।'
उमर यहीं नहीं रुके आगे लिखा कि , 'वाकई, दिल्ली पुलिस की राहुल गांधी संबंधी इस नई पटकथा में कॉमिडियन काफी दिलचस्पी ले रहे होंगे।'
Honestly the Delhi Police-RG office script must have stand up comics salivating at what they can do with it :-)— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 14, 2015
अगले ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने अपना हुलिया तक बता डाला। 'डियर, दिल्ली पुलिस आपके लोगों का समय और प्रयास को बचाने के लिए मैं अपना हुलिया बता रहा हूं। मैं 179 सेमी, मध्यम गठन, गोरा रंग, ग्रे आँखें और पके बाल वाला हूं। आपका स्वागत है।'
Dear Delhi Police, just to save your chaps time & effort I'm 179 cms, medium build, fair complexion, grey eyes & greying hair. U R welcome.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) March 14, 2015
बताया जा रहा है पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस के कुछ जवान राहुल के ऑफिस पहुंचे और वहां उनके हुलिया के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने राहुल के बालों, आंखों का रंग कैसा है जैसे सवाल पूछे। अब कांग्रेस इसे लेकर भड़की हुई है।