मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर में जरूरी सेवाओं की बहाली युद्ध स्तर पर जारी रखने के प्रयास के तहत उपभोक्ता और जन वितरण विभाग को कश्मीर घाटी में दोगुनी राशन सप्लाई करने के निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने बताया कि जम्मू के 85 फीसदी और कश्मीर के साठ फीसदी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
राहत और जरूरी सेवाओं की बहाली के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री ने एसआरटीसी के वाहनों के माध्यम से राशन सप्लाई करने के आदेश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस बोट तक में रहने वाले लोगों को राशन मिले इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि वीएसटी और डीएसपीटी के माध्यम से टेलीकॉम सेवाओं में सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर म्यूनिसिपल कमिश्नर को सफाई के लिए अभियान चलाने और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को क्लोरीन देने के भी निर्देश जारी किए।