फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने पीएम मोदी से मांगी 'संजीवनी बूटी'

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से बाढ़ पीड़ित इलाकों में पुनर्निर्माण और बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से बड़े और असाधारण पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने रियासत में बाढ़ से हुए नुकसान का ब्यौरा दिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बाढ़ से हुए पूरे नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

उमर का कहना था कि नुकसान का आंकड़ा कई हजार करोड़ तक पहुंच सकता है। इसके चलते उन्हें केंद्र सरकार से बड़ी आर्थिक मदद की उम्मीद है।

अभी तक पानी नहीं निकाल पाई सरकार

उमर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान व्यापारियों, कारोबारियों, किसानों तथा बाढ़ पीड़ित समाज के अन्य वर्गों के लिए भी विशेष पैकेज की मांग की।

केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा विस्तार से सभी पहलुओं पर चर्चा की गई और साथ ही रियासत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान उमर ने रियासत में स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से पूरी तरह सुचारु बनाने, पीड़ितों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने और जिन इलाकों में अभी भी पानी भरा है, वहां से पानी की निकासी के लिए की जा रही कोशिशों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

गड़करी ने किया हर संभव मदद का वादा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने भी रियासत सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें