फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी कांड पर उमर ने केंद्र से पूछे ये दो सवाल

Mon, 16 Mar 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी करने पर केंद्र सरकार पर एक बार फिर से हमला बोलते हुए स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उमर ने गृह मंत्रालय से पूछा है कि इस मुद्दे पर तत्काल सामने क्यों नहीं आया।  
विज्ञापन


उमर ने ट्विटर पर लिखा कि 'अगर जासूसी के जबाव सही है तो दो सवाल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय 500 से ज्यादा प्रोफाइलों के जांच का आदेश क्यों दिए और विपक्ष नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष पद पर कौन काम कर रहा है।'

केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने इस मुद्दे पर सफाइ देते हुए कहा था कि यह जांच एक रुटीन का हिस्सा है जो बर्षों से चला आ रहे है। 12 मार्च को ही पुलिसवाले सांसद कृष्णपाल गुर्जर, नरेश अग्रवाल, वीरप्पा मोइली और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के घर भी गए थे। पुलिस को अमित शाह, सोनिया गांधी जैसे नेताओं की भी जानकारी रखनी पड़ती है।
विज्ञापन


उमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस इस साधारण सी बात को मुद्दा बना रही है।' दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर 1957 से रुटीन प्रोफाइल चेकिंग होती आ रही है।

पूछताछ का मौजूदा प्रोफॉर्मा 1999 से लागू है। सिक्यॉरिटी ऑडिट के इसी सिलसिले में साल 1999 से सोनिया गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें