डीजीपी बदलते ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य को हटाये जाने के बाद ही राजनीतिक पार्टियों ने अपना-अपना रुख सामने रखना शुरू कर दिया है। देर रात हुए तबादले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि डीजीपी बदलना प्रशासन का विशेषाधिकार है, लेकिन नए डीजी एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में क्यों? ऐसे में नए डीजी यह नहीं पता होगा कि वह कबतक रहने जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग उनकी जगह लेने में जोड़तोड़ कि फिराक में जुटे रहेंगे। यह जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
इसके साथ ही दूसरें ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रशासन को एसपी वैध को बदलने कि इतनी जल्दी क्यों थी। उन्हें तभी बदला जाना चाहिए था जब इस पद के लिए स्थायी व्यक्ति का चयन हो जाता। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास क्या कम समस्याएं थीं जो अब लीडरशिप का भी भ्रम झेले।