फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: मैंने एक तो आपने कितने बुरहान वानी किए पैदाः उमर अब्दुल्ला

Wed, 10 Jan 2018 12:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री तथा विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी तथा भाजपा गठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर मंगलवार को सदन में उमर बोले- तीन साल में सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिसे बताया जा सके।

विज्ञापन


कश्मीर में शांति प्रयासों पर उमर ने कहा कि केंद्र की ओर से नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा सुपर सीएम की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वे बिजली-पानी तथा सड़क की समस्या पर बात कर रहे हैं, नौकरियां दिलाने की बात हो रही है। यह सब दिनेश्वर शर्मा कर रहे हैं तो फिर मुख्यमंत्री क्या करेंगी? दोनों समानांतर ट्रैक पर चल रहे हैं। 

दो सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने का श्रेय लेने पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर एक बुरहान वानी को पैदा करने का आरोप लगाया जाता रहा है लेकिन पिछले डेढ़ साल में आपने (महबूबा का नाम लिए बगैर) कितने बुरहान वानी पैदा किए, इस पर कभी सोचा।
विज्ञापन


मुझ पर यदि एक का इल्जाम था तो आप पर कितनों का है? इस बात का आपको अहसास होना चाहिए। इतने अधिक आतंकियों के मारे जाने का सीधा मतलब है कि अधिक संख्या में युवा आतंक की राह थाम रहे हैं।

 राज्यपाल के अभिभाषण पर मंगलवार को विधानसभा में चर्चा करते हुए उमर ने कहा कि रियासत के हालात बदतर हो रहे हैं। हर क्षेत्र में हम पीछे जा रहे हैं। हुकूमत को बने तीन साल हो गए। यह समय मायने रखता है
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें