फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- पीओके तो ठीक, पर चीनी कब्जे वाले लद्दाख के हिस्से का क्या

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को वापस लेने की बात तो ठीक है, पर लद्दाख के उस हिस्से का मुद्दा क्यों नहीं उठाया जाता जो चीन के पास है।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को वापस लेने की बात तो ठीक है, पर लद्दाख के उस हिस्से का मुद्दा क्यों नहीं उठाया जाता जो चीन के पास है।

विज्ञापन


वह यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जब उनसे पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बयान पर पूछा गया, तो बोले कि यह कोई नई बात नहीं है। वक्फ संशोधन कानून पर उमर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य होगा। 

विधानसभा के बजट सत्र में भी पिछले दिनों सीएम उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर पीओके वापस लाना है तो लाइए, लेकिन जब आप जम्मू-कश्मीर का मानचित्र देखते हैं तो उसमें हमारा एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास भी है, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं करता?
विज्ञापन


दरअसल, उमर का बयान उस मामले से उपजा है जिसमें पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कश्मीर को 'पाकिस्तान के गले की नस' बताया था। इस पर भारत सरकार ने गुरुवार को साफ कहा कि कश्मीर से पाकिस्तान का एक मात्र संबंध अवैध कब्जा है जिसे उसे जल्द खाली करना है।

Srinagar: अब वक्त आ गया है, जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा; भरोसे के साथ बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

इस तरह से भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कश्मीर इस्लामाबाद की 'गले की नस' है। 

विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में बयान जारी कर संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान का 'कश्मीर के साथ एकमात्र संबंध' अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को खाली करना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें