मिश्रीवाला। पुलिस ने रिंग रोड पर काना चक इलाके में एक तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वीरवार रात पुलिस ने सूचना के बाद काना चक इलाके में रिंग रोड पर बाबा तालाब के समीप नाका लगाया था। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की तलाशी लेने पर 3.5 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुश्ताक निवासी बनेरा, तहसील रामबन व वर्तमान में तरोटी खड्ड ज्यौड़ियां के रूप में हुई है। कानाचक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद